हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज लोक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठित करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे देश व विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस न्यास में 15 सदस्य होंगे, जिनमें से एक दलित समुदाय का सदस्य होगा। उन्होंने कहा कि यह निणर्य सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप है जिससे भव्य मन्दिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve − nine =

Most Popular

To Top