खेल

रोहित के लगातार 2 छक्कों से सुपर ओवर में जीता भारत

रोहित शर्मा के लगातार 2 छक्कों की मदद से भारत ने तीसरे टी20 में न्यूज़ीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया है। सुपर ओवर में भारत को अंतिम 2 गेंद में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी। इसी के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ न्यूज़ीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीत है।5 टी20 मैचो की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने किवी कप्तान के फैसले को गलत साबित करते हुए शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए। दोनो ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। इस बीच रोहित शर्मा ने केवल 23 गेंद खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वो पावर प्ले में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय है। दूसरे छोर पर राहुल ने राहित का अच्छा साथ निभाया। राहुल ने 27 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। तेजी से रन बना रहे रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 65 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।तीसरे नंबर पर आए शिवम दुबे कुछ खास नही कर पाए और केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए। एक के बाद एक 3 विकेट गवां चुकी टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर और कोहली ने संभाला। श्रेयस ने तेजी से 17 रन बनाए। कोहली 27 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मनीष पांडेय के नाबाद 15 और रविन्द्र जडेजा के नाबाद 10 रन की मदद से भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए।जवाब में 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड के कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्तिल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मुनरो को 14 रन पर जडेजा ने राहुल के हाथों स्टंप कराया। मिशेल सेंटनर 9 रन बनाकर चहल की गेंद पर बोल्ड हुए।इसके बाद केन विलियम्सन ने एक छोर पर तेजी से रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। हालाकी विलियमसन की 95 रनों की पारी भी टीम को जीत नही दिला पाई। 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 1 रन चाहिए था लेकिन शमी ने रॉस टेलर को बोल्ड करके मुकाबले को टाई करा दिया।इसके बाद सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड के केन विलियम्सन और मार्टिन गप्तिल ने 17 रन जोड़ कर भारत के सामने 18 रन का लक्ष्य रखा। पहले 4 गेंदो में रोहित शर्मा और केएल राहुल केवल 8 रन जोड़ पाए। भारत को अंतिम 2 गेंद में जीत के लिए 10 रन चाहिए था। रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के लगाकर भारत कोजीत दिला दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − eight =

Most Popular

To Top