पंजाब

पंजाब सरकार रियायती भाव और चीनी और चाय पत्ती जल्द ही मुहैया करवाएगी: भारत भूषण आशु

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य भर में ईपोज मशीनों द्वारा गेहूँ वितरण शुरू
चंडीगढ़ -पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने कहा है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से स्मार्ट राशन कार्ड योजना अधीन जल्द राज्य के लाभार्थियों को रियायती दरों पर चीनी और चाय पत्ती मुहैया करवाने की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से मुकम्मल योजना तैयार कर ली गई है, और फाइल जल्द ही वित्त विभाग के पास भेजी जा रही है। श्री आशु ने यह विचार आज स्थानीय गाँव बाड़ेवाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत स्मार्ट राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों को ईपोज मशीनों के द्वारा राज्य स्तरीय वितरण की शुरुआत करते हुए प्रकट किए हैं।बड़ी संख्या में एकत्र लाभार्थियों को संबोधन करते हुए श्री आशु ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सूबे भर के 35 लाख परिवारों के 1.37 करोड़ लाभार्थियों को रियायती दरों पर गेहूँ का वितरण शुरू किया गया है। अकेले जिला लुधियाना में 3.89 लाख परिवारों को ईपोज मशीनों के द्वारा पारदर्शी तरीके से गेहूँ वितरित की जा रही है।उन्होंने कहा कि देश के लोगों को रियायती दरों पर दालें और गेहूँ मुहैया करवाना देश के तत्कालीन प्रधान स. मनमोहन सिंह के दिमाग की उपज थी। उन्होंने ही साल 2013 में खाद्य सुरक्षा एक्ट लागू करवाया था। उन्होंने कहा कि जब से कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुख्य मंत्री के तौर पर सूबे में सत्ता संभाली है, तभी से ही सर्वे करवा कर गैर -योग्यता प्राप्त लाभार्थियों की छंटनी करके योग्य लाभार्थियों को ईपोज मशीनों के द्वारा गेहूँ और दालों का वितरण किया जा रहा है।श्री आशु ने कहा कि अकेले लुधियाना में 48 हजार से और ज्यादा नये लाभार्थी परिवारों को इस योजना अधीन लाया गया है। यहाँ तक कि जहाँ गेहूँ वितरित की जाती है वहां भार तोलक (काँटा) भी रखा जाता है जिससे कोई भी लाभार्थी मौके पर राशन को तोल कर चैक कर सके। पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर सभी चुनावी वायदे पूरे करने प्रति वचनबद्ध है।श्री आशु ने बताया कि लाभार्थियों को दो रुपए किलो के हिसाब के साथ 30 किलो गेहूँ की बंद बोरी साल में दो बार मुहैया करवाई जाती है। इसी तरह हर परिवार को प्रति जीव और प्रति महीना 500 ग्राम दालें भी मुहैया करवाई जाती हैं। पंजाब सरकार की तरफ से राशन की हर तरह की लीकेज बंद करवा दी गई है और योग्य लाभार्थियों तक खाद्य पदार्थों की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है।इस मौके प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में नगर निगम लुधियाना के मेयर स. बलकार सिंह संधू, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रमन बालासुब्रामनियम, काऊंसलर श्री पंकज काका, काऊंसलर स. दिलराज सिंह, श्रीमती गीता बिशंभू और स. सुखविन्दर सिंह गिल (दोनों डी. एफ. एस. सी) शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + eighteen =

Most Popular

To Top