पंजाब

मध्यप्रदेश में रहने वाले सिख किसानों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: कांगड़

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के सिख किसानों के साथ धक्केशाही का जायज़ा लेने गया प्रतिनिधिमंडल ग्वालियर पहुंचा
चंडीगढ़ – मध्यप्रदेश में रहने वाले सिख किसानों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। यह खुलासा राजस्व मंत्री पंजाब स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सिख किसानों के साथ हुए धक्केशाही का जायज़ा लेने के उपरांत किया।मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशानिर्देशों के अनुसार राजस्व मंत्री पंजाब स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ एक प्रतिनिधिमंडल समेत श्योपुर गए हैं।प्रतिनिधिमंडल में श्री कांगड़ के अलावा हरमिन्दर सिंह गिल एम.एल.ए, पूर्व एम.पी. एच.एस. हंसपाल, कमिश्नर पटियाला डिवीजऩ दीपिन्दर सिंह, नरिन्दर सिंह मैंबर रैवीन्यू कमिशन, कैप्टन करनैल सिंह अतिरिक्त सचिव राजस्व शामिल हैं।प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज कुछ पीडि़त किसानों के साथ मुलाकात की गई और घटना सम्बन्धी प्राथमिक जानकारी हासिल की गई।पीडि़त सिख किसानों ने बताया कि वह श्योपुर में 1980 से पहले से खेती कर रहे हैं और घटना वाली रात उनको बिना आग्रिमी सूचना के उनके घरों को गिरा दिया गया और फ़सल उजाड़ दी गई।प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल सभी पीडि़त सिख किसानों के साथ मुलाकात की जायेगी और दूसरे पक्ष के साथ भी मुलाकात करने के उपरांत राजस्व विभाग का रिकार्ड भी देखा जायेगा।इसके अलावा जि़ला प्रशासन के साथ भी मुलाकात की जायेगी।राजस्व मंत्री कांगड़ ने पीडि़त किसानों को भरोसा दिलाया कि उनको पूरा न्याय दिलाया जायेगा और उनके पुर्नवास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 2 =

Most Popular

To Top