पंजाब

पंजाब के उच्च शिक्षा एवं भाषाएं मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. सुरजीत हांस के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा

चंडीगढ़ – पंजाब के उच्च शिक्षा एवं भाषाएं मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. सुरजीत हांस (89) के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है।प्रो. सुरजीत हांस के पारिवारिक सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए श्री बाजवा ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।जि़क्रयोग्य है कि प्रो. सुरजीत हांस प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और इतिहासकार थे, जिनका आज सुबह देहांत हो गया। 70 से भी अधिक किताबें लिख चुके प्रो. हांस पंजाब साहित्य अकादमी और चंडीगढ़ साहित्य अदाकमी के एवॉर्डी थे। इसके अलावा पंजाब सरकार और विश्व भर की नामी शैक्षिक संस्थाएं और अन्य साहित्यक संस्थाओं द्वारा उनको सम्मानित भी किया गया। उनके प्रमुख कार्यों में शेक्सपीयर का पंजाबी अनुवाद करना शामिल है, जिसके लिए उन्होंने विश्व भर से प्रशंसा प्राप्त की और लंदन में उनको सम्मानित भी किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five + 3 =

Most Popular

To Top