केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विपक्षी एकता की पोल खुल गई है। एसपी, बीएसपी, टीएमसी और ‘आप’, ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई बैठक से दूरी बनाई।विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 20 पार्टियों की बैठक के बाद एक प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में कांग्रेस के अलावा कोई अहम विरोधी पार्टी शामिल नहीं थी। जिससे विपक्षी एकता की हवा निकल गई। विपक्ष की बैठक में जो प्रस्ताव पास हुआ उससे पाकिस्तान बहुत खुश है।