नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं.कोलकाता के बेलूर मठ में युवाओं और भिक्षुओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं. पीएम ने कहा कि इस कानून को रातों-रात नहीं बल्कि सोच-विचार कर बनाया गया है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इसे जान-बूझकर समझना नहीं चाहते हैं.प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने आ गया है.