न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की हुई वापसी, 24 जनवरी से 2 फरवरी तक खेली जाएगी 5 टी 20 मैचों की सीरीज।न्यूजीलैंड दौरे के पर 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 टीम में उपकप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज से आराम दिया गया था। वहीं युवा विकेटकीपर संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत को टीम में बरकरार रखा गया है।इस दौरे पर 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं, जिसके लिए अभी टीम घोषित नहीं की गई है। पहला टी20 मुकाबला 24 फरवरी को खेला जाएगा।