भारत

पीएम मोदी का शनिवार से दो दिन का कोलकाता दौरा

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11-12 जनवरी के कार्यक्रमों के मद्देनज़र सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी की पहली बंगाल यात्रा है, जिसमें वे चार प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और पोर्ट ट्रस्ट के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे.पश्चिम बंगाल पीएम मोदी के दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे में सबसे पहले कोलकाता के ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में ‘घोरे-बायरे’ यानि घर और बाहर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 18वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक की बंगाल की कला को दर्शाया गया है.देश भर में महानगरों की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों और संग्रहालयों के आस-पास सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसमें पुराना करेंसी भवन, बेल्वेदेरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हाल शामिल है. संस्कृति मंत्रालय ने इनकी मरम्मत एवं साज-सज्जा का काम किया है.इन इमारतों के ऐतिहासिक स्वरूप को ज्यों का त्यों बरक़रार रखते हुए नवीनीकरण के बाद तैयार किए गए ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में युवाओं के प्रेरणाश्रोत गुरु रबिंद्रनाथ टैगोर, नंदलाल बोस और राधा चरण बागची की जीवनी को भी प्रदर्शित किया गया है.वहीं प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर हावड़ा ब्रिज पर लाइट और साउंड कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ट्रस्ट के मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन कोष में कमी की भरपाई के लिए 501 करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री पोर्ट ट्रस्ट से संबंधित एक विशेष गीत ‘पोर्ट एंथम’ और पोर्ट ट्रस्ट के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पुरानी जेट्टी पर एक पट्टिका का भी अनावरण करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी नेताजी सुभाष ड्राई डॉक पर जहाज़ निर्माण और मरम्मत केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे हाल ही में नया रूप दिया गया है.सामानों की सुगम आवाजाही के लिए पोर्ट में फुल रैक हैंडलिंग सुविधा के उद्घाटन के साथ-साथ उन्नत रेल अवसंरचना को भी प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी हल्दिया डॉक परिसर में बर्थ नंबर 3 में मशीन संचालित सुविधाओं और एक प्रस्तावित रिवरफ्रंट विकास योजना का भी शुभारंभ करेंगे. सुंदरबन की 200 आदिवासी छात्राओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी प्रीतिलता छात्री में एक कौशल विकास केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 + 1 =

Most Popular

To Top