नवगठित ब्रिटिश संसद ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की महत्वाकांक्षी ब्रेक्जिट योजना पर मुहर लगा दी. अलगाव की बाबत यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के समझौते को हाउस ऑफ कॉमंस ने 124 मतों के बड़े अंतर से स्वीकार कर लिया.सरकार के पेश मसौदा प्रस्ताव के समर्थन में 358 मत पड़े, जबकि विरोध में 234 सांसदों ने मत दिए. इसके साथ ही 31 जनवरी, 2020 से ईयू से ब्रिटेन के अलगाव का रास्ता साफ हो गया.गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कंजरवेटिव सरकार बहुमत के अभाव में इस प्रस्ताव को संसद में पारित कराने में चार बार विफल रही थी. तीन बार विफल रहने पर टेरीजा मे को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था.