चंडीगढ़ – राज्य के अतिरिक्तमुख्य सचिव (विकास) विसवाजीत खन्ना ने आज खेती भवन में कृषि विभाग और किसान कल्याण विभाग के मुख्यालय में सिंगल विंडो प्रणाली का उद्घाटन किया जिससे कृषि से सम्बन्धित सेवाएं मुहैया करवाने को समयबद्ध बनाने के साथ-साथ इसमें और ज्य़ादा पारदर्शिता लाई जा सकेगी।इस प्रयास के लिए उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुये कहा कि इससे जहाँ विभाग के कामकाज में पारदर्शिता आयेगी, वहीं हरेक विभाग द्वारा नागरिकों को सेवाएं निर्धारित समय में मुहैया करवाने के राज्य सरकार के मिशन की भी पूर्ति की तरफ कदम होगा।इस अवसर पर विभाग के डायरैक्टर डा. सुतंतर कुमार ऐरी ने बताया कि सिंगल विडो प्रणाली शुरू होने से विभाग के मुख्यालय से राज्य भर के लिए होते कामों और अन्य गतिविधियों को बेहतर तरीके से चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से कृषि विभाग के कर्मचारियों /फील्ड स्टाफ के दफ़्तरी कामकाज में भी सुधार आऐगा और विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं जैसे कि कीड़ेमार दवाएँ, खादें और बीज आदि के लाइसेंस जारी करने और अन्य विभागीय कामों में भी पारदर्शिता आयेगी।इस अवसर पर मुख्य भूमिपाल धर्मेंद्र शर्मा, डायरैक्टर बाग़बानी शलिन्दर कौर, संयुक्त डायरैक्टर कृषि डा. जगतार सिंह बराड़, डा. सुखदेव सिंह सिद्धू, डा. परमिन्दर सिंह, डा. गुरविन्दर सिंह, केन कमिशनर जसवंत सिंह और समूह स्टाफ खेती भवन मौजूद थे।