संसार

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कन्ज़र्वेटिव पार्टी को मिला स्पष्ट बहुमत, पीएम मोदी ने दी बधाई

ब्रिटेन में आम चुनाव में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कन्ज़र्वेटिव पार्टी को मिला स्पष्ट बहुमत। चुनाव परिणाम से जॉनसन को यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्ज़िट समझौते को पूरा करने में मिलेगी मदद। प्रधानमंत्री मोदी ने दी जॉन्सन को बधाई।ब्रिटेन में कल हुए आम चुनावों के लिए आज मतगणना जारी है। अब तक जारी नतीजों के मुताबिक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंज़र्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुंत मिल चुका है। अब तक कुल 650 सीटों में से 642 सीटों पर नतीजे सामने आए हैं, जिनमें से कंज़र्वेटिव पार्टी को 358 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है। जबकि विपक्षी लेबर पार्टी को 203 सीटों पर जीत मिली है। नतीजों के बाद विपक्षी नेता जेरेमी कार्बिन ने लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। इस जीत के साथ ही ब्रेग्जिट पर अनिश्चितता खत्म हो जाएगी और ब्रिटेन की अगले महीने के अंत तक यूरोपीय संघ से अलग होने की राह आसान हो जाएगी। जीत के बाद जॉनसन ने कहा कि इस जीत से उन्हें ‘ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने’ का जनादेश मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉन्सन को जीत की बधाई दी है। अपने ट्वीट संदेश में पीएम ने कहा, “प्रचंड बहुमत के साथ वापसी पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ढेर सारी बधाई। मैं भारत-ब्रिटेन संबंधों के और मजबूत होने और एक साथ मिलकर काम करने की कामना करता हूं।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + twelve =

Most Popular

To Top