एस.सी. और बी.सी. कॉर्पोरेशन के साथ की समीक्षा मीटिंग
चंडीगढ़ – पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने राज्य के पिछड़ी श्रेणियों, अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित नौजवानों को स्वै-रोजग़ार के लिए दिए जाते कजऱ् की प्रक्रिया को आसान बनाने पर ज़ोर दिया है।आज यहाँ एस.सी. और बी.सी. कॉर्पोरेशनों के उच्च अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा मीटिंग के दौरान स. धर्मसोत ने कहा कि पिछड़ी श्रेणियों, अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित नौजवानों को स्व-रोजग़ार शुरू करने के लिए निर्धारित समय सीमा में कजऱ् देने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जि़ला स्तर पर जि़ला कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति को 1 लाख रूपए तक के अलग-अलग कर्जों को पास करने का अधिकार दिया जायेगा और जल्द ही इस सम्बन्धी विभागीय आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को उन कर्जदारों के कजऱ्े माफ करने सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी कहा, जिनकी मौत हो चुकी है।स. धर्मसोत ने राज्य के नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वह स्व-रोजग़ार शुरू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कजऱ् कल्याण स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।वर्णनयोग्य है कि बैकफिंको और एस.सी. कॉर्पोरेशन द्वारा डायरेक्ट लोन स्कीम के अंतर्गत 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर 50 हज़ार से 1 लाख रूपए तक का कजऱ् मुहैया करवाया जाता है। यह कजऱ् डेयरी फार्मिंग (3-5 पशु), पोल्ट्री फार्मिंग, सब्जियां उगाना, मधुमक्खी पालन के लिए, कारपैंटरी /फर्नीचर /लौहार का काम, आटा चक्की /कोहलू, ऑटो रिक्शा (पैसंजर /ढुलाई), जनरल स्टोर (किराना /केटल /पोल्ट्री फीड), हार्डवेयर स्टोर (सैनिटरी और बिल्डिंग मैटीरियल, लोहा आदि), कपड़ा /रेडिमेड गारमैंट शॉप, किताबें /स्टेशनरी की दुकान, फोटो स्टेट मशीन, टेलरिंग, कृषि के यंत्रों के लिए (फेब्रिकेशन), ऑटो मोबाइल रिपेयर /स्पेयर पार्टस शॉप, ईलेक्ट्रोनिक्स /इलैक्ट्रिकल सेल और रिपेयर, फेब्रिकेशन यूनिट, फोटोग्राफी और वीडीयोग्राफी, हौजऱी यूनिट, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल यूनिट (कोई भी सामान बनाने का कारोबार), स्वीट शॉप /ढाबा, ब्यूटी पार्लर और पंडाल या शामियाना सर्विस आदि पेशे शुरू करने के लिए लिए जा सकते हैं। बैकफिंको और एस.सी. कॉर्पोरेशन से कजऱ् लेने के लिए निर्धारित योग्यताएं पूरा करना ज़रूरी हैं।