भारत

लोकसभा में आज पोत पुनर्चक्रण विधेयक 2019 पर चर्चा

संसद में आज लोकसभा में होगी पोत पुनर्चक्रण विधेयक 2019 पर चर्चा। तो वहीँ राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधेयक 2019, एस पी जी विधेयक, और दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दियू विधेयक पर होगी चर्चा.लोकसभा में आज विधायी कार्य के तहत केन्‍द्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया प्रस्ताव करेंगे कि कतिपय मानक स्थापित करके पोत पुनर्चक्रण के विनियमन और ऐसे मानकों के प्रवर्तन के लिए कानूनी क्रियाविधि अधिकथित करने के लिए और उससे संबधित या आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए। इसके अलावा साध्वी निंरजन ज्योति ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2015-16 के संबंध में ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति के 26वें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों के कार्यान्यवन की स्थिति के बारे में वक्तव्य देंगी। इसके अलावा राज्यसभा में विधायी कार्य के तहत गृह मंत्री अमित शाह प्रस्ताव करेंगे कि विशेष संरक्षा ग्रुप अधिनियम, 1988 का और संशोधन करने वाले विधेयक पर, लोक सभा द्वारा पारित रूप में, विचार किया जाए और उसे पारित किया जाए। अमित शाह प्रस्ताव करेंगे कि दादरा और नागर हवेली तथा दमण और दीव संघ राज्यक्षेत्रों के विलयन और उससे संबंधित मामलों का उपबंध करने वाले विधेयक पर, लोक सभा द्वारा पारित रूप में विचार किया जाए और विधेयक को पारित किया जाए।केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रस्ताव करेंगे कि राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली की अप्राधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली ( अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी संपत्ति अधिकार मान्यता) विधेयक 2019 पर लोक सभा द्वारा पारित रूप में विचार किया जाए और विधेयक को पारित किया जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 + 16 =

Most Popular

To Top