अमेरिका में राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने महाभियोग की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बता कर शामिल होने से इंकार किया है। महाभियोग सुनवाई का दूसरा दौर बुधवार से शुरू हो रहा है।अमेरिका में व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके अटॉर्नी बुधवार को सदन की न्यायिक समिति की महाभियोग सुनवाई में उपस्थित नहीं होंगे। राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने महाभियोग की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बता कर शामिल होने से इंकार किया है। महाभियोग सुनवाई का दूसरा दौर बुधवार से शुरू हो रहा है।खुफिया मामलों से संबंधित सदन की प्रवर समिति ने पिछले कुछ सप्ताह में गुप्त और सार्वजनिक सुनवाई की है और अब रिपोर्ट पर विचार-विमर्श करेगी। समिति के अध्यक्ष और न्यूयॉर्क से डेमोक्रेट सांसद जेरॉल्ड नैडलर ने राष्ट्रपति ट्रम्प या उनके वकीलों को महाभियोग जांच की सुनवाई में भाग लेने का मौका दिया था।