सोने के आभूषण खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. साल 2021 से आभूषण और कलाकृतियों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो जाएगी.केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि 15 जनवरी, 2020 को इसके लिए अधिसूचना जारी की जाएगी. आभूषण विक्रेताओं को अपने सभी स्टॉक की हॉलमार्किंग के लिए एक साल का वक्त दिया जाएगा.केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि 15 जनवरी, 2021 के बाद बिना हॉलमार्किंग के आभूषण या कलाकृतियां बेचने पर सजा और ज़ुर्माने का भी प्रावधान है.