जीवन शैली

गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं की मदद करने सम्बन्धी प्रोग्राम के उत्साहजनक नतीजे निकले-अरुना चौधरी

अब तक 2 लाख 47 हज़ार से ज़्यादा लाभपात्रियों के खातों में 94 करोड़ से अधिक राशि डाली गई
चंडीगढ़ – गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत के प्रति पूरा ध्यान देने की राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती अरुना चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना (पी.एम.एम.वी.वाई.) स्कीम के अधीन 1 जनवरी, 2017 से 26 नवंबर 2019 तक 2 लाख 47 हज़ार 506 लाभपात्रियों को 94 करोड़ 65 लाख 46 हज़ार रुपए की सहायता दी गई है। यह राशि सीधी लाभपात्रियों के खातों में तबदील की गई है।सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुना चौधरी ने बीती शाम पी.एम.एम. वी.वाई. स्कीम संबंधी हुई एक समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए इस स्कीम की प्रगति पर तसल्ली का प्रगटावा किया। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अधीन परिवार के पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को उनके बैंक /पोस्ट ऑफिस के खातों में सीधे तौर पर 5 हज़ार रुपए जी नगद सहायता मुहैया करवाई जाती है। पी.एम.एम.वी.वाई. को आंगणवाड़ी सेवाओं के मंच का प्रयोग करके लागू किया जा रहा है।श्रीमती चौधरी ने कहा कि इस स्कीम के प्रभावी नतीजे निकले हैं और महिलाओं को मदद मिलनी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी कोई योग्य लाभपात्री इस स्कीम के दायरे में से बाहर रह गया है तो वह तुरंत नज़दीकी आंगणवाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकता है और अपने आप को रजिस्टर्ड करवा सकता है जिससे उसे मिलने वाली वित्तीय मदद उसके खाते में डाली जा सके।इसी दौरान श्रीमती चौधरी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 2 से 8 दिसंबर 2019 तक मातृ वन्दना सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका विषय ‘‘स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण की ओर – सुरक्षित जननी, विकसित धारिनी’’ है। इस प्रोग्राम के अधीन सरकार भाईचारे के साथ संबंध को और मज़बूत बनाएगी और पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के माँ बनने तक के सफऱ में मदद करेगी।मीटिंग में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरैक्टर श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 − 3 =

Most Popular

To Top