क्रिकेट

मयंक अग्रवाल शीर्ष दस में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर मयंक अग्रवाल ने अपने दोहरे शतक की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बना ली है। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली शीर्ष स्थान की ओर बढ़ रहे हैँ। विराट और स्टीवन स्मिथ के बीच अब सिर्फ तीन रेटिंग अंक का ही फासला रह गया है।मंगलवार को आईसीसी द्वारा जारी की गई नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी मौजूद हैं। इनमें विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल का नाम है। सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल पहले 13वें स्थान पर थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद वे 10वें स्थान पर आ गए हैं। महज 9 टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय ओपनर की यह अब तक की सबसे बेहतरीन रैंकिंग है। स्टीव स्मिथ 931 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। विराट और स्टीव स्मिथ के बीच अब तीन अंक का ही अंतर रह गया है। वहीं बेन स्टोक्स नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। भारत के चेतेश्वर पुजारा चौथे नंबर पर और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पांचवें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा को तीन पायदान का नुकसान हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट में रन बनाने में नाकाम रहे रोहित टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। वे तीन पायदान खिसकर दसवें से 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।गेंदबाज़ों की रैंकिंग्स में बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में शानदारी गेंदबाज़ी करने वाले उमेश यादव और इशांत शर्मा को फायदा हुआ है। इशांत 22वें से 17वें स्थान पर आ गए हैं वहीं उमेश यादव 24वें से 21वें स्थान पर आ गए हैं। 907 अंकों के साथ पैट कमिंस नंबर एक पर और कगिसो रबादा नंबर दो पर हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें नंबर पर और रविचंद्रन अश्विन 9वें नंबर पर हैं।ऑल राउंडर्स की सूची में पहले नंबर पर जेसन होल्डर और दूसरे नंबर पर रविंद्र जडेजा काबिज़ हैं। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन को पांचवां स्थान मिला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten + 2 =

Most Popular

To Top