विनोद कुमार ने जीता 20 लाख रूपए का दूसरा इनाम
चंडीगढ़ – कभी-कभी एक छोटी सी घटना जीवन की दिशा ही बदलकर रख देती है, और यही घटना जालंधर की एक रबड़ फैक्ट्री में मजदूर के तौर पर काम करने वाले विनोद कुमार के जीवन में घटी है जो पंजाब स्टेट मां लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर-2019 का 20 लाख रूपए का दूसरा इनाम जीतकर रातो-रात लखपती बन गया है।विनोद कुमार 1989 से जालंधर में रह रहा है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले का रहने वाला है।तीन बेटों और एक बेटी के पिता विनोद कुमार ने कहा कि जब उसने अपनी खरीदी गई लॉटरी का मिलान विजेता टिकट नंबर ए-111864 के साथ किया तो उसे अपनी आखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। यह राशि जीतने के पश्चात उसने इनामी राशि के लिए अपना दावा पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग में पेश कर दिया है और विभाग के अधिकारियों ने उसे विश्वास दिलाया है कि उसे इनामी राशि का भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा। इनाम जीतने वाले अत्यंत प्रसन्न विनोद कुमार ने कहा कि उसने कभी अपने सपनों में भी नहीं सोचा था कि वह इनती बड़ी राशि जीत सकता है लेकिन यह पंजाब स्टेट दीवाली बंपर की बदौलत ही संभव हुआ है।राज्य सरकार द्वारा लॉटरी के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से ड्रा निकाले जाने पर विश्वास प्रकट करते हुए विनोद कुमार ने कहा कि वह इस राशि से अपने परिवार द्वारा झेली जा रही वित्तीय समस्याओं को हल करेगा। बता दें कि इस बंपर के ड्रा की घोषणा 1 नवंबर, 2019 को लुधियाना में की गई थी। 2.50-2.50 करोड़ रूपए के पहले दो इनाम लुधियाना के डेयरी फार्म मालिक अमनदीप सिंह और हिमाचाल प्रदेश के पेशे से एक पेंटर संजीव कुमार का निकला था।