भारत

मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर बनी सहमतिः शरद पवार

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सस्पेंस फिलहाल ख़त्म होता नज़र आ रहा है..आज कॉंग्रेस. एमसीपी और शिवसेना की पहली संयुक्त बैठक हुई जिसके बाद शरद पवार ने कहा की नेतृत्व को लेकर असमंजस नहीं है…उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। चर्चा कल भी जारी रहेगी जिसके बाद कल साझा प्रेस वार्ता हो सकती है..हालाँकि भाजपा का कहना है की ये गठबंधन स्थिर सरकार नहीं दे सकता. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस एनसीपी और शिवसेना के नेता साथ साथ बैठे। तो कांग्रेस ने भी अपने सहयोगियों के साथ चर्चा की।शुक्रवार शाम मुंबई के नेहरु सेंटर में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना.तीनों दलों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार कांग्रेस नेता अहमद पटेल और कुछ बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में तमाम नेताओं ने कामन मिनिमम प्रोग्राम समेत कई मसलों पर विस्तार से बात हुई। बैठक से बाहर निकलने के बाद शरद पवार ने साफ कहा कि बैठक में विस्तार से बात हुई है और आगे भी चर्चा होगी लेकिन सरकार की लीडरशिप उद्धव ठाकरे के हाथ में होगी इस पर सहमति है।पवार के बाद बैठक के बाहर निकले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने पत्ते नहीं खोले और इतना ही कहा कि चर्चा अब भी जारी है।इससे पहले कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने अपने छोटे सहयोगी दलों के साथ चर्चा की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। छोटे दलों ने अब तक हुई चर्चा से सहमति जतायी।कहा जा रहा है कि शनिवार को तीनों दल प्रेस कांफ्रेस करके पूरी स्थिति साफ कर देंगे। हालांकि बीजेपी का कहना है कि ये गठबंधन स्थिर नहीं होगा..इससे पहले.. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री पर अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की और कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार गठन में मौजूदा गतिविधियों को लेकर विधायकों को सूचित किया। ठाकरे ने पार्टी के विधायकों से कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 + 20 =

Most Popular

To Top