खेल

भारत-बांग्लादेश डे-नाइट टेस्ट: बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 रनों पर आउट, जवाब में भारत की ठोस शुरुआत

आज भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए ईडन गार्डन पर आमने-सामने है। इस डे-नाइट टेस्ट को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई ने शानदार तैयारियां की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदलकर के अलावा खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां इस एतिहासिक मौके का गवाह बनी।डे नाइट टेस्ट के शुरू होने के 4 साल के बाद आखिरकार भारत भी गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने वाला देश बन गया। गुलाबी रंग में रंगे कोलकाता में खचाखच भरे ईडन गार्डन पर राजनीति से लेकर क्रिकेट के दिग्गजों से सजी दीर्घाओं के समक्ष विराट कोहली की टीम ने दिन रात का पहला टेस्ट खेलने कदम रखा तो जबर्दस्त माहौल ने उत्साह में चार चांद लगा दिये। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई नामचीन खिलाड़ी भी इस एतिहासिक मौके का गवाह बनने पहुंचे। करीब 50 मैदानकर्मियों ने गुलाबी कपड़े पहने हुए हैं और एक बड़ा गुलाबी गुब्बारा हवा में लहरा रहा है। मैच को असली रंग हालांकि कोलकाता के क्रिकेटप्रेमियों ने दिया जिनका उत्साह सातवें आसमान पर था। अधिकांश दर्शक गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर आये हैं और ऐसा लग रहा है मानो कोई मैच नहीं बल्कि मेला लगा हो । बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टॉस से पांच मिनट पहले स्टेडियम में कदम रखा जिनके साथ बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव अविषेक डालमिया थे । पुलिस बैंड ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टॉस चांदी के सिक्के से हुआ जिसके बाद राष्ट्रगान बजा। शेख हसीना और ममता बनर्जी ने ईडन गार्डन की घंटी बजाकर मुकाबले की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटरो ने भारत के डे नाइट टेस्ट खेलने का स्वगात किया।मैच देखने आए क्रिकेट फैंस में भी इस मुकाबले को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine + 10 =

Most Popular

To Top