खेल

तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से दी मात

रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज़ के पहले टी-20 मुकाबला में बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से मात दी। भारत द्वारा दिए गए 149 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।सलामी बल्लेबाज़ लिटन दास 7 रन बना कर दीपक चहर का शिकार बने। सौमय सरकार और मोहम्मद नईम ने मिलकर स्कोर को 50 के पार पंहुचाया। नईम 26 रन बना कर चहल का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए मुश्फीकुर रहीम ने सौमय सरकार के साथ मिलकर अर्ध शतकीय साझेदारी कर स्कोर को 100 का पार पंहुचाया। तेज़ गेदबाज़ खलील अहमद ने 39 के स्कोर पर सौमय सरकार को बोल्ड किया। इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान मोहमदुल्ला ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका शानदार फार्म में चल रहे रोहित शर्मा के रुप मे लगा जो 9 रन बना कर शैफुल इस्लाम का शिकार बने। जबकि के एल राहुल 15 रन बनाकर अमीनुल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए श्रेयस अय्यर भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिखर धवन 41 रनों की पारी खेल कर रन आउट हुए। तो वहीं अपना पहला मैच खेल रहे शिवम दूबे को 1 रन के स्कोर पर आफिफ हुसैन ने अपनी ही गेदं पर शानदार कैच लपक कर प्वेलियन वापिस भेजा। विकेट कीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत कुछ खास नहीं कर सके और 27 रन बनाकर शैफुल इस्लाम का दुसरा शिकार बने। अंतिम ओवरस में क्रुनाल पांड्या और वाशिंगटन सुन्दर ने तेजी से रन बनाते हुए निर्धारित 20 ओवर में बांग्लादेश को 149 रनों का लक्ष्य दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × five =

Most Popular

To Top