पंजाब

550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी के दर्शनों के लिए पंजाब सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मुफ़्त बस सेवा

राज्य के अलग अलग हिस्सों से 5 से 12 नवंबर तक हर रोज़ चलेंगी 1500 बसें

चंडीगढ – पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर की संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी के दर्शन करवाने के लिए मुफ़्त बस सेवा शुरू की गई है। आज यहाँ इस सम्बन्धी पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों बारे मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों और ट्रांसपोर्ट विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की।स. चन्नी ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पहलकदमी पर पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों विभाग, पंजाब द्वारा ट्रांसपोर्ट विभाग के सहयोग से यह प्रयास किया गया है। इस फ़ैसले के अंतर्गत 5 नवंबर से 12 नवंबर तक हर रोज़ 1500 बसें संगतों को सुल्तानपुर लोधी दर्शनों के लिए लेकर जाएंगी।उन्होंने बताया कि कहाँ से कौन सी बसों ने किस दिन जाना है, इस सम्बन्धी सारा प्रोग्राम जिलों के डिप्टी कमीश्नरों और एस.डी.एम्ज को भेज दिया गया है। राज्यभर के अधिक से अधिक लोगों को दर्शन करवाने के लिए हर विधानसभा हलके, गाँवों और शहरों के अनुसार बसें अलॉट की गई हैं।स. चन्नी ने बताया कि 550वें प्रकाश पर्व समागमों बारे जानकारी देने के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों विभाग द्वारा एक टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की गई है। 550वें प्रकाश पर्व समागमों सम्बन्धी कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-0550 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। यह टोल फ्री नंबर चौबीस घंटे चालू है।इस मौके पर पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप, डायरैक्टर श्री मालविन्दर सिंह और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen + twelve =

Most Popular

To Top