भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के जरिए वाराणसी के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद करेंगे। इसके लिए वाराणसी लोकसभा की पांचों विधान सभाओं में पांच स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।तीन दिन पहले प्रधानमंत्री ने खुद संवाद कार्यक्रम की सूचना अपने टि्वटर पर किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रश्न व सुझाव आमंत्रित किए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

7 − 2 =

Most Popular

To Top