पंजाब

मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा पंजाब के लोगों का शांतिपूर्वक ढंग से मतदान करने लिए धन्यवाद

एक घटना को छोड़ कर चारों विधानसभा हलकों में मतदान का काम शांतमयी तरीके से हुआ सम्पन्न: डॉ. एस करुणा राजू
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य के 4 विधान सभा हलकों के लिए आज वोट पडऩे का काम शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हो गया। सिफऱ् एक घटना को छोड़ कर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक रही और लोगों ने बिना किसी भय और डर के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने दी। ख़बर लिखे जाने तक चार विधानसभा हलकों में 65.57 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। विधान सभा हलका नंबर 29 फगवाड़ा में 55.97 प्रतिशत, विधान सभा हलका नंबर 39 मुकेरियाँ में 58.62 प्रतिशत, विधान सभा हलका नंबर 68 दाखा में 71.64 और विधान सभा हलका नंबर 79 जलालाबाद में 75.46 प्रतिशत वोटिंग हुई।मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य के लोगों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया जिन्होंने शांतमयी ढंग से मतदान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के वोटरों ने शांतमयी तरीके से मतदान करके एक मिसाल कायम की है।उन्होंने बताया कि प्रात:काल वोट डालने से पहले करवाई मोक पोल के दौरान 11 बैलट यूनिट, 11 कंट्रोल यूनिट और 41 वी.वी.पी.ए.टी. मशीनें बदली गईं जबकि वोट पडऩे की प्रक्रिया के दौरान 1 कंट्रोल यूनिट, 2 बैलट यूनिट और 34 वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों को बदला गया। उन्होंने कहा कि आज पूरा दिन आयोग के ध्यान में एक भी ऐसी घटना या शिकायत सामने नहीं आई कि वोट पडऩे के कार्य में विघ्न पड़ा हो या फिर वोटरों को वोट डालने के लिए किसी ने जोर जबरदस्ती की हो जोकि पंजाब के लोगों के लिए संतोष की बात है। उन्होंने कहा कि दाखा विधान सभा के जांगपुर गाँव में पोलिंग पार्टी के जाने के बाद गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen + 17 =

Most Popular

To Top