पंजाब

विजीलैंस ने सितम्बर माह में 8 मुलाजिमों को रिश्वत लेते हुए दबोचा

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सितम्बर महीने के दौरान कुल 8 छापे मारकर 8 सरकारी मुलाजिमों को अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जिनमें पुलिस विभाग के 4 और दूसरे विभागों के 4 कर्मचारी शामिल हैं।इस सम्बन्धी चीफ़ डायरैक्टर-कम-ए.डी.जी.पी विजीलैंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उप्पल ने कहा कि इस दौरान ब्यूरो ने सार्वजनिक सेवाओं और दूसरे क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। इस दिशा में विजीलैंस के जांच अधिकारियों ने राज्य की विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकद्मों के दौरान दोषियों को न्यायिक सज़ाएं दिलाने के लिए पुख्ता पैरवी की।उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार सम्बन्धी 9 मामलों के चालान विभिन्न विशेष अदालतों में पेश किये गए। इसी महीने सरकारी कर्मचारियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार के मामलों में और गहराई के साथ जांच करने के लिए विजीलैंस की तरफ से 6 मुकद्मे भी दर्ज किये गए। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति बनाने के दोष में एक केस दर्ज किया गया है।अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विजीलैंस की तरफ से दर्ज किये केस की सुनवाई के दौरान पिछले महीने विशेष अदालत रूपनगर की तरफ से एक केस में सिविल सर्जन रूपनगर में तैनात स्टोर कीपर प्रेम सरन बंसल को 3 साल की कैद और दस हज़ार रुपए के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × one =

Most Popular

To Top