पंजाब

राणा के.पी. सिंह द्वारा पंजाब वासियों को दशहरे की बधाई

चंडीगढ़ – पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने आज दशहरे के त्योहार, जिसको देशभर में विजयदशमी के तौर पर भी जाना जाता है, की पूर्व संध्या पर समूह पंजाब वासियों को बधाई दी है।अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि दशहरा हमें सत्य की बुराई पर अटल जीत की विश्व व्यापक सच्चाई को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठकर लोगों को भाईचारा, एकता और आपसी प्यार के संबंधों को मज़बूत करने का मौका प्रदान करता है। इसके साथ ही यह त्योहार हमें समानता और खुशहाली वाला समाज सृजन करने में आदर्श और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाता है।राणा के.पी. सिंह ने राज्य के लोगों को दशहरे का त्योहार परंपरागत शानो शौकत और श्रद्धा के साथ मनाने का न्योता देते हुए पंजाबियों की खुशहाली और उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार धर्म, जाति, रंग और नस्ल की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर धार्मिक उत्साह और मिल-मिलाप के साथ मनाया जाये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × 1 =

Most Popular

To Top