रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. वे मेरिन्यैक में फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ रफाल लडाकू विमान सौपें जाने के समारोह में शामिल होंगे.रक्षा मंत्री मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से भी मिलेंगे. वह विजय दशमी के अवसर पर फ्रांस में शस्त्र पूजा भी करेंगे. राजनाथ सिंह फ्रांस के रक्षामंत्री के साथ वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगे.रक्षा मंत्री फ्रांस के रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मेक इन इंडिया कार्यक्रम और अगले वर्ष फरवरी में लखनऊ में होने वाली रक्षा प्रदर्शनी में भाग लेने को कहेंगे.