हिमाचल प्रदेश

महिन्द्रा गु्रप ने प्रदेश में पर्यटन परियोजना पर प्रस्तुतिकरण दिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष आज यहां प्रेजिडेंट ग्रुप पब्लिक अफेयर और महिन्द्रा ग्रुप एग्जिक्यूटिव बोर्ड के अध्यक्ष मनोज चुग ने ग्रुप द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रस्तुति दी।मनोज चुग ने बताया कि क्लब महिन्द्रा द्वारा मण्डी जिला में चलाई जा रही जंजैहली पर्यटन परियोजना के लिए भूमि के चयन कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप ‘हरियाली परियोजना’ के तहत पौधरोपण भी कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से 10 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जा सके। उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने चीड़ की पत्तियों, पाइन कोन तथा लेंटाना के पौधे लगाने की बात कही ताकि इसके कचरे से बिजली उत्पादन के लिए बिजली इकाई स्थापित की जा सके। उन्होंने प्रदेश के कुछ गंतव्यों के लिए हेलीकाॅप्टर सेवाएं आरम्भ करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में संभावित उद्यमियों को इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार महिन्द्रा ग्रुप को इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।इस अवसर पर मुख्य सचिव डा श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, ओंकार चन्द शर्मा, प्रधान सचिव विधि यशवन्त सिंह, सचिव शहरी विकास सी. पालरासु तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen − 16 =

Most Popular

To Top