पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा सीनियर आई.पी.एस अधिकारी सी.एस.आर रैड्डी के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब कैडर के सीनियर आई.पी.एस अधिकारी सी.एस.आर रैड्डी के देहांत पर दुख प्रकट किया है जिन्होंने संक्षिप्त बीमारी के बाद चेन्नई के रेला इंस्टीच्यूट एंड मैडीकल सैंटर में आखिरी साँस ली। एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने श्री रैड्डी को बुद्धिमान, ईमानदार और बहादुर अफ़सर बताया जिन्होंने पुलिस फोर्स में शानदार सेवाएं निभाते हुए आतंकवाद के विरुद्ध भी डट कर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि श्री रैड्डी के चले जाने से पुलिस फोर्स एक बहादुर और गतिशील पुलिस अधिकारी की सेवाओं से वंचित हो गई है। उन्होंने कहा कि श्री रैड्डी की शानदार सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा। दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की शान्ति और ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। यह जि़क्रयोग्य है कि सी.एस.आर रैड्डी इस समय पर डी.जी.पी जांच, लोकपाल के तौर पर तैनात थे। श्री रैड्डी ने राज्य में आतंकवाद के चरम समय पर पंजाब कैडर में ज्वाइन किया था और गुरदासपुर जिले में प्रशिक्षण हासिल किया और बटाला एवं फिल्लौर सब -डिविजऩ में ए.एस.पी के तौर पर तैनात रहे। जालंधर में एस.पी. सिटी का कार्यकाल निभाने के बाद बटाला, पटियाला, मजीठा और चंडीगढ़ में एस.एस.पी के तौर पर तैनात रहे। उन्होंने डी.आई.जी जालंधर रेंज, डी.आई.जी मुख्यमंत्री सुरक्षा, डी.आई.जी ट्रैफिक़, डी.आई.जी विजीलैंस ब्यूरो के तौर पर भी ड्यूटी निभाई। आई.जी. रैंक की तरक्की के बाद श्री रैड्डी डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो, आई.जी. /आई.आर.बी, ज़ोनल आई.जी पटियाला, ज़ोनल आई.जी. फिऱोज़पुर, आई.जी. सुरक्षा और आई.जी प्रोविज़निंग के तौर पर तैनात रहे। श्री रैड्डी ए.डी.जी.पी सुरक्षा, ए.डी.जी.पी प्रोविज़निंग और ए.डी.जी.पी आई.टी एंड टी के तौर पर भी तैनात रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + fourteen =

Most Popular

To Top