भारत

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने माना, जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक से इतर मीडिया में बयान देते वक्त पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने स्वीकार कर लिया कि जम्मू कश्मीर भारत का राज्य है। दुष्प्रचार करते-करते आखिरकार उन्होंने सच स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान ने आखिरकार सच्चाई को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान ने मान लिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक से इतर मीडिया में बयान देते वक्त पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने स्वीकार कर लिया कि जम्मू कश्मीर भारत का राज्य है। इस बीच कश्मीर में हालात सामान्य हैं और पांबदियों मे ढील दी जा रही है।जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान हटने के बाद पाकिस्तान भले ही दुनिया के तमाम मंचों पर जाकर रोना रो रहा हो लेकिन उसके अपने ही मंत्री दुनिया के सामने सच स्वीकार कर रहे हैं। बहरहाल राज्य में हालात सामान्य बने हुए हैं, कश्मीर में श्रीनगर के कुछ हिस्सों को छोड़कर सोमवार को राज्य के अधिकतर इलाकों से पाबंदियां हटा ली गयीं हैं। सरकारी दफ्तर खुल रहे हैं और कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य है। समूची घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा बहाल कर दी गयी है।मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जम्मू कश्मीर में निर्वाचित सरपंचों से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन विभिन्न प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और संचार सुविधाएं भी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विभिन्न नागरिक सुविधाओं पर अस्थायी प्रतिबंधों का उद्देश्य उपद्रव और अशांति फैलाने की शरारती तत्वों की मंशा को नाकाम बनाना है और अब इन प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है।इस बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन लोगों की मदद के लिए तमाम कदम उठा रहा है। सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सेब की सीधी खरीद करने और उत्पादकों को उनका भुगतान सीधे बैंक खाते के जरिये करने की घोषणा की है। सेब के किसानों से खरीद का काम भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) द्वारा किया जाएगा। खरीद का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सेब उत्पादकों से खरीद सीधे की जाएगी और राज्य प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि डीबीटी के जरिये उनका भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाए। विभिन्न श्रेणियों के सेब का दाम मूल्य समिति द्वारा तय किया जाएगा। सरकार के फैसले का राज्य के लोग स्वागत कर रहे हैं। राज्य के स्कूलों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। पुंछ जिले में सरकारी स्कूलों में छात्रों को स्मार्ट क्लास के जरिए आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जा रही है। छात्र-छात्राएं यहां पर स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर की मदद से विज्ञान विषय की पढ़ाई तो कर ही रहे है इसके अलावा वे अन्य विषयों को भी आसानी से समझ पा रहे है। इस बीच केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में बांटे जाने पर उनके बीच संपत्तियों और देनदारियों के बंटवारे पर गौर करने के लिए तीन सदस्यीय एक समिति गठित की है। ये दोनों केंद्रशासित क्षेत्र 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जायेंगे। पूर्व रक्षा सचिव संजय मित्रा समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी अरूण गोयल और भारतीय सिविल लेखा सेवा के सेवानिवृत अधिकारी गिरिराज प्रसाद गुप्ता उसके अन्य दो सदस्य होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 + 12 =

Most Popular

To Top