केंद्रीय वन मंत्री द्वारा हरेक गाँव में 550 पौधे लगाने और ‘घर-घर हरियाली’ मुहिम की भरपूर प्रशंसा
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा अपील को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने आज हरा- भरा पंजाब बनाने के लिए कैंपा (कम्पैनसेटरी एफॉरस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लैनिंग अथॉरिटी) के लिए 1040 करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में राज्य के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने केंद्रीय वातावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मंजूरी पत्र हासिल किया। इस मौके पर श्री जावड़ेकर ने राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित हरेक गाँव में 550 पौधे लगाने और ‘घर-घर हरियाली’ जैसी स्कीमों के द्वारा चलाई प्रभावशाली मुहिम के यत्नों की भरपूर प्रशंसा की।मुख्यमंत्री की हिदायतों के मुताबिक राज्य में हरियाली अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए पाँच वर्षीय योजना के अंतर्गत राज्य सरकार इन फंडों को पड़ाववार प्रयोग में लायेगी।इस मौके पर श्री जावड़ेकर से अन्य राज्यों ने भी कैंपा फंड के लिए मंजूरी पत्र हासिल किये।यहाँ यह बताने योग्य है कि बीती 17 अगस्त को मुख्यमंत्री ने वन विभाग के कामकाज का जायज़ा लेने के बाद 19 अगस्त को प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखकर अपील की थी कि वह पंजाब को ज़रुरी फंड तत्काल तौर पर देने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दें जिससे कैंपा एक्ट-2016 के उपबंधों के अंतर्गत राज्य अपनी गतिविधियां चला सके।