व्यापार

विजीलैंस द्वारा नहरी पटवारी रिश्वत लेता काबू

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज गाँव अरनीवाला शेख सुभान, जि़ला फाजि़ल्का में तैनात नहरी पटवारी हरजिन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।उक्त पटवारी को शिकायतकर्ता सुखचैन सिंह निवासी गाँव झोट्यावाली, जि़ला फाजिल्का की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा नहरी पानी की वाराबन्दी उसके नाम तबदील करने के बदले 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की है और सौदा 18,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में पहली किश्त के 10000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलाजि़म के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen + seventeen =

Most Popular

To Top