पंजाब

राज्यपाल ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मौजूदगी में पी.पी.एस.सी के चेयरमैन और दो सदस्यों को शपथ दिलाई

चंडीगढ़ – पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी सिंह बदनौर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मौजूदगी में पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी) के नव-नियुक्त चेयरमैन और दो सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा-मुक्त) सुरिन्दर सिंह ने पी.पी.एस.सी के चेयरमैन के तौर पर शपथ ली जबकि मोहाली के अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज शविन्दर सिंह मान ने अधिकारिक मैंबर और प्रसिद्ध लेखिका एवं कॉलम नवीस हरमोहन कौर संधू (बब्बू तीर) ने गैर-अधिकारिक मैंबर के तौर पर शपथ ली।यहाँ पंजाब राज्य भवन में मुख्य सचिव श्री करण अवतार सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई। लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा-मुक्त) सुरिन्दर सिंह भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड से जनरल अफ़सर कमांडिंग-इन-चीफ़ के तौर पर सेवा-मुक्त हुए हैं। मोहाली के अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज शविन्दर सिंह मान ने पंजाब की सी.बी.आई. अदालत के विशेष जज और इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट चंडीगढ़ के प्रीज़ाईडिंग अफ़सर के तौर पर भी सेवा निभाई है। प्रसिद्ध लेखिका बब्बू तीर चाचा चंडीगढिय़ा के तौर पर जाने जाते स्वर्गीय डा. गुरनाम सिंह तीर की बेटी हैं।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, विशेष प्रमुख सचिव राजस्व के.बी.एस. सिद्धू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सतीश चंद्र, राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम बालामुरगम, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह और परसोनल विभाग के सचिव ए.एस मिगलानी समेत नव-नियुक्त सदस्यों के पारिवारिक मैंबर और शुभचिन्तक मौजूद थे।इस मौके पर पंजाब पुलिस बैंड की तरफ से राष्ट्रीय गीत की धुन बजाई गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × one =

Most Popular

To Top