प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भूटान की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पालम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा को यादगार बताया है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “धन्यवाद भूटान. यह एक यादगार दौरा था. इस प्यारे देश के लोगों द्वारा मुझे जो स्नेह मिला, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. मुझे वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिला. दौरे के परिणामों से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए भूटान सरकार और वहां के लोगों का धन्यवाद.”भूटान यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन’ में श्रद्धांजलि अर्पित की. जो कि स्वर्गीय तृतीय द्रूक ग्यालपो के सम्मान में बनाया गया है. इस मौके पर भूटान की विशिष्ट शैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा के दूसरे दिन विपक्ष के नेता पेमा ग्यात्सो से रविवार को मुलाकात की. बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय हितों पर चर्चा की.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के ‘राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन’ में श्रद्धांजलि अर्पित की, जो कि स्वर्गीय तृतीय द्रूक ग्यालपो के सम्मान में बनाया गया है. जो शांति, सौहार्द और सतत विकास के पैरोकार थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार शपथ लेने के बाद उनकी यह पहली भूटान यात्रा थी. पीएम मोदी ने पूरे बौद्ध रीति-रिवाज से राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन में ध्यान लगाया. इस मौके पर भूटान के सांस्कृतिक विरासत का नजारा देखने लायक था. अपनी पारंपरिक पोशाकों में सजे धजे लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में कोई कोर करस नहीं छोड़ी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थिंपू से विदाई के मौके पर भूटान के नरेश ने उन्हें दिन के भोजन पर आमंत्रित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिवादन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भूटान की विशिष्ट शैली में आयोजित कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया.