व्यापार

आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% कटौती का किया ऐलान

आरबीआई ने मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. लगातार चौथी बार आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है.लगातार चौथी बार आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है. आरबीआई अब बैंकों को 5.40 फीसदी पर कर्ज देगा. इस कटौती के बाद रेपो रेट 9 साल में सबसे कम हो गया है. इससे पहले आरबीआई ने तीन बार फरवरी, अप्रैल और जून पॉलिसी में भी रेपो रेट को 0.25-0.25 फीसदी घटा चुका है. शक्तिकांता दास के गवर्नर बनने के बाद यह लगातार चौथी कटौती है. मॉनिटरी पॉलिसी के सभी सदस्यों ने दरें घटाने के पक्ष में वोट किया. 4 सदस्यों ने 0.35 फीसदी कटौती के पक्ष में वोट किया. वहीं, 2 सदस्यों ने 0.25 फीसदी कटौती के पक्ष में वोट किया. पिछली चार पॉलिसी में रेपो रेट में 1 फीसदी से ज्यादा की कटौती हो चुकी है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × three =

Most Popular

To Top