खेल

विश्व चैम्पियनशिप में नहीं दिखेंगी सेमेन्या

दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन कास्तर सेमेन्या आगामी विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी। स्विस कोर्ट के टेस्टोस्टेरोन से जुड़े प्रतिबंध लागू करने के फैसले से निराश।डबल ओलिंपिक चैम्पियन कास्तर सेमेन्या आगामी विश्व चैम्पियनशिप में अपने 800 मीटर के ख़िताब की रक्षा के लिए नहीं उतरेंगीँ। दरअसल स्विस फेडरल ट्रिब्यूनल ने उस फैसले को पलट दिया है जिसमें आईएएएफ द्वारा उन पर लगाए गए टेस्टोस्टेरोन मानदंड अस्थाई रुप से हटाने का प्रावधान था। 800 मीटर दौड़ की चैंपियन सेमेन्या को पुरुष हार्मोन का स्तर अधिक होने के चलते खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद वे आईएएएफ के खिलाफ कोर्ट चली गईं थीं। पहले इस मामले में स्विस कोर्ट ने अस्थाई तौर पर उन पर लगे प्रतिबंध हटा लिए थे, जिसे अब फिर से लागू कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 + 10 =

Most Popular

To Top