केंद्र सरकार ने उन्नाव रेप केस की पीड़िता को दुर्घटना में मार देने के कथित षड़यंत्र की जांच सी बी आई को सौंपी, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा बलात्कार आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पहले से ही है पार्टी से निलंबित केंद्र सरकार ने उन्नाव सड़क दुर्घटना मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी। इससे पहले, उत्त प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है उस दुर्घटना की जांच करेगा जिसमें उन्नाव पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस ने विधायक कुलदीप सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि यह हादसा रविवार को हुआ जब उन्नाव पीड़िता रायबरेली जा रही थी।यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्नाव रेप केस में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से सस्पेंड किया गया था और वे सस्पेंड ही रहेंगे। मामले में सीबीआई जांच जारी है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़िता के और उसके परिवार के साथ खड़ी है। उसका सरकारी खर्च पर उचित इलाज चल रहा है।