जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सेक्टरों में पाकिस्तान ने अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, दूसरी तरफ भारी नुकसान की ख़बर पाकिस्तान ने जम्मू काश्मीर मे नियंत्रण रेखा पर तंगधार और सुंदरबनी सेक्टर सहित कई जगहों पर संघर्ष विराम का विराम उल्लंघन किया और भारी गोलाबारी की। भारतीय सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई बंकरों को तबाह कर दिया और कई सैनिक मार गिराए। पाकिस्तानी गोलाबारी मे सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सेना का एक जवान नायक किशन लाल शहीद हो गए। वे जम्मू जिले के अखनूर तहसील के रहने वाले थे।