अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की नई दिल्ली में बाघ आकलन 2018 की रिपोर्ट जारी, विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर दिया जोर, कहा करीब तीन हजार बाघों के साथ सबसे बड़े और सुरक्षित हेबिटेट में है भारत।आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में बाघ आकलन 2018 की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की सभी को बधाई दी और कहा कि भारत करीब 3 हजार बाघों के साथ दुनिया के सबसे बड़े और सुरक्षित हेबिटेट में से एक है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने निर्धारित लक्ष्य चार साल पहले ही हासिल कर लिया। उसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है संकल्प से सिद्धी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि बीते पांच वर्षों में देश में वन क्षेत्र बढ़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि चार साल पहले बाघों की संख्या 2226 थी जिसे लेकर लोग जागरूक हुए और आज इसके बेहतरीन परिणाम सामने आये है।