रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोजांबिक के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए रविवार को मोजांबिक के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मोजाम्बिक दौरे के दौरान सिंह मोजांबिक के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और गृह मंत्री से बातचीत करेंगे। साथ ही रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तीन द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।रक्षा मंत्री बनने के बाद से यह उनका पहला विदेश दौरा है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीन समझौते पर हस्ताक्षर होंगे जिनमें विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में सहयोग, श्वेत नौवहन जानकारी और जल विद्युत का साझाकरण शामिल है।