खेल

लसिथ मलिंगा ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

लसिथ मलिंगा ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, बांग्लादेश के खिलाफ खेला विदाई मैच, अंतिम गेंद पर झटके विकेट, श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी 91 रन से शिकस्त।श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा मे वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मलिंगा ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच खेलकर अपने वनडे से संन्यास ले लिया। अपने करियर के अंतिम वनडे मैच में भी इस यॉर्कर किंग का जलवा साफ दिखाई दिया। मलिंगा के दमदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 91 रन से जीत दर्ज की। उन्होने अपने अंतिम वनडे मैच में 38 रन देकर 3 विकेट लिए।श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट, 226 वनडे और 73 टी20 मैच खेल चुके मलिंगा का करियर बेहद शानदार रहा। अपने 15 साल के वनडे करियर में मलिंगा ने 338 विकेट लिए हैं। मलिंगा ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी के चलते कई रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए। वनडे क्रिकेट में तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले भी वो एकमात्र क्रिकेटर हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

six + seventeen =

Most Popular

To Top