‘अंतरराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस’ सम्बन्धी बैनर जारी
चंडीगढ़ – पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने राज्य भर में कार्य कर रही समाज सेवी संस्थाओं को वातावरण के संरक्षण के लिए आगे आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाने और पौधों की संभाल करने के लिए राज्य की हर इच्छुक संस्था का सहयोग लिया जायेगा।स. धर्मसोत ने कहा कि सरकार द्वारा हर उस संस्था का स्वागत है जो पंजाब सरकार का सहयोग करने की इच्छा रखती है। उन्होंने कहा कि राज्य के हरेक व्यक्ति को स्वै-इच्छा से पौधे लगाने और उनकी संभाल करने के लिए प्रेरित करना आज के समय की मुख्य ज़रूरत है। राज्य भर में अधिक से अधिक पौधे लगाने पर ज़ोर देते हुए स. धर्मसोत ने कहा कि राज्य के हर निवासी के सहयोग से ही घर-घर हरियाली लाई जा सकती है।स. धर्मसोत ने वन विभाग के समूह जि़ला अधिकारियों को जि़ला स्तर पर 28 जुलाई, 2018 को ‘मेरा वृक्ष दिवस’ मनाने के लिए अपील करते हुए कहा कि जि़ले की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से इस दिवस के अवसर पर लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने ‘गो ग्रीन इंटरनेशनल आर्गेनाइज़ेशन’ द्वारा हर साल जुलाई के आखिऱी रविवार को मनाए जाते ‘अंतरराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस’ सम्बन्धी पोस्टर भी जारी किया। जि़क्रयोग्य है कि शहीद भगत सिंह नगर से सम्बन्धित श्री अश्वनी जोशी ने ‘गो ग्रीन इंटरनैशन आर्गेनाइज़ेशन’ नाम की संस्था बना कर साल 2010 में पहली बार ‘अंतरराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस’ मनाना शुरू किया था। यह संस्था पिछले 10 सालों से अपने विलक्षण यत्नों से पंजाब निवासियों को वातावरण की संभाल के लिए स्वै-इच्छा से वृक्ष लगाने पर उनकी संभाल के लिए प्रेरित करती आ रही है। इस संस्था ने साल 2010 में अन्य अंतरराष्ट्रीय दिवसों की तजऱ् पर राज्य के नागरिकों को वृक्षों के साथ निजी तौर पर जोडऩे के लिए हर साल जुलाई महीने के आखिऱी रविवार को ‘अंतरराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस’ मनाना आरंभ किया था।