स्किल इंडिया के ज़रिए युवाओं को रोज़गार के अवसर मिलेंगे । सरकार का उद्देश्य देशभर के सभी कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं के बीच संवाद स्थापित करना है ताकि उनके विचारों और सिफारिशों की मदद से मौजूदा योजनाओं का विस्तार किया जा सके।युवाओं के रोजगार के लिए सरकार स्किल विकास पर काफी ध्यान दे रही है। सरकार स्किल्ड वर्किंग फोर्स का गठन करेगी। जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने माना सरकार का उद्देश्य देशभर के सभी कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं के बीच संवाद स्थापित करना है ताकि उनके विचारों और सिफारिशों की मदद से मौजूदा योजनाओं का विस्तार किया जा सके।कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) देश भर में ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 2.0) 2016-20’ नाम से एक योजना कार्यान्वित कर रहा है, इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित करना है। आटोमोटिव सिक्ल डेवलेपमेंट काउंसिल के कॉनलेव में उन्होने इस बात पर जोर दिया के इस इंडस्ट्री में रोज़गार की असीम संभावनाएं और तकनीक के बल पर हम आगे बढ़ सकते है। देश की विकास दर को आगे बढ़ानें में ऑटोमोबाइल क्षेत्र का बहुत बड़ा हाथ है।