अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट मूलर की गवाही को देश के लिए शर्मनाक बताया । एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मूलर ने उस बात से इनकार किया है जिसमें ट्रंप को दोषमुक्त नहीं बताया गया था एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्षों का संकेत है कि राष्ट्रपति को उन पर लगे आरोपों से मुक्त नहीं किया गया है। मूलर ने दो साल की जांच के बाद अभी हाल ही में अपनी रिपोर्ट सौंपी है। उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपति पर आरोप लगाने से इन्कार किया। 74 वर्षीय पूर्व एफबीआई प्रमुख और वरिष्ठ लोक अभियोजक मूलर ने यह भी कहा कि रूसी 2016 के चुनावों में दखल देने में शामिल थे।एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मूलर ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका में बाधा डालने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को दोष मुक्त बताया गया था। वे कांग्रेस के दो अलग-अलग पैनलों के सामने सार्वजनिक रूप से गवाही दे रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल की अपनी जांच के बारे में वे पहली बार सवालों का जवाब दे रहे थे।इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट मूलर की गवाही को देश के लिए शर्मनाक बताया और अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी का मजाक उड़ाया। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने दिन की कार्यवाही नहीं देखी लेकिन हाउसिंग ज्यूडिशियरी कमेटी की दो सुनवाइयों में से पहली को देखने के बाद उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए हैं।