केंद्र सरकार ने हवाई सम्पर्क को प्रोत्साहन देने और हवाई यात्रा को आम जनता के लिए किफायती बनाने के लिए 21 अक्टूबर 2016 को क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान का शुभारंभ किया था। अब इस योजना से देश के 8 नये रुट जुड़ने जा रहे हैं।उड़ान स्कीम के तहत अब 8 नए रुट को इस योजना से जोड़ दिया गया है। नागर विमानन मंत्रालय की ओर से दी जानकारी के मुताबिक देश में अब उड़ान योजना के अंतर्गत चालू हवाई रुट की संख्या बढ़कर 194 हो गई है।इनमें मैसूर-हैदराबाद, हैदराबाद-मैसूर, गोवा-मैसूर, मैसूर-गोवा, कोचिन-मैसूर, मैसूर-कोचिन, कोलकाता-शिलांग और शिलांग-कोलकाता मार्ग शामिल हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत अब तक कुल 706 मार्ग स्वीकृत किये हैं