देश की स्टार धावक हिमा दास ने चेक रिपब्लिक में आयोजित टबोर एथलेटिक्स मीट में महज़ 23.25 सेकंड्स के साथ महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल। पिछले 15 दिनों में हिमा ने जीता चौथा स्वर्ण।भारतीय स्टार धाविका हिमा दास ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 15 दिन के अंदर ही अपना चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। हिमा ने चेक रिपब्लिक में चल रहे टबोर एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में ये गोल्ड हासिल किया।हिमा ने मात्र 23.25 सेकंड्स का समय निकाल कर ये स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गौरतलब है कि इससे पहले 19 साल की हिमा ने इसी महीने अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय इवेंट में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।