खेल

संन्यास नहीं लेंगे महेंद्र सिंह धोनी, खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया में होने वाला अगला टी20 वर्ल्ड कप

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि वो भारत में अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहेंगे, लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी 20 विश्व कप तक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते रहेंगे। धोनी की बल्लेबाजी को लेकर भी विश्व कप में कई तरह की बातें की गई और अब ये खबर सामने आई है कि वो चोट से जूझ रहे हैं। यानी विश्व कप में वो चोट के साथ खेलते रहे। धोनी के दाएं हाथ के अंगूठे, बाएं हाथ व पीठ में चोट है। धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धोनी अपने के फैन के साथ खड़े हैं और उनके दाएं हाथ के अंटूठे पर पट्टी लगी है। इसे देखकर यही लग रहा है कि उनके अंगूठे में काफी चोट है और खून जमने की वजह से नाखून काला पड़ चुका है। इस वक्त भी धोनी का अंगूठा चोटिल है। यही नहीं धोनी के अंगूठे में ये चोट काफी वक्त से है और पिछले कुछ महीनों में उनकी ये परेशानी फिर से सामने आ गई है। विश्व कप के दौरान कई मैचों में ये बात सामने आई थी कि धोनी को कीपिंग के दौरान गेंद पकड़ने में दिक्कत हो रही थी। माना जा रहा है कि अंगूठे की चोट की वजह से ऐसा हो रहा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में में भी धोनी के हाथ पर चोट लग गई थी। बल्लेबाजी के दौरान लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर उनके हाथ में चोट लगी थी। इसके बाद जब वो ड्रेसिंग रूम में वापस आ रहे थे तब ऐसा लग रहा था कि वो काफी दर्द में हैं। इसके बाद उनके हाथ में सूजन भी आ गई थी और मैच पूरा होने के बाद उन्होंने अपने बाएं हाथ से खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया। धोनी आइपीएल से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। यानी पिछले तीन महीनों में उन्होंने कोई ब्रेक नहीं लिया है। आइपीएल के 12वें सीजन में वो पीठ दर्द से परेशान थे और उनकी पीठ में सूजन भी थी। इस दर्द की वजह से वो आइपीएल के कुछ मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि विश्व कप में वो बेशक पीठ की दर्द से परेशान थे, लेकिन उन्होंने अपने खेल को जारी रखा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 + one =

Most Popular

To Top