ग्रीस के संसदीय चुनावों में विपक्षी पार्टी न्यू डेमोक्रेसी ने बड़ी जीत हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश बूथों पर पीएम एलेक्सिस सिप्रास ने अपने प्रतिद्वंद्वी किरियाकोस मित्सोताकिस से हार स्वीकार कर ली।ग्रीस की मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी विपक्षी पार्टी न्यू डेमोक्रेसी ने आम चुनाव में जीत हासिल की है। न्यू डेमोक्रेसी पार्टी को अब तक 39.8% वोट मिले हैं, जबकि सिप्रास की वामपंथी पार्टी सिर्जिया 31.6% फीसदी मत के साथ दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने अपने प्रतिद्वंदी काइरि-अकोस मितसो-ताकिस से अपनी हार स्वीकार कर ली है। रविवार को हुए आम चुनाव में जीत के बाद काइरिअकोस मितसोताकिस ने कहा कि देश नौकरी, सुरक्षा और विकास के नए युग में गर्व से प्रवेश करेगा। मितसो-ताकिस को आज उन्हें ग्रीस के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।