बलबीर सिंह सीनियर, मिलखा सिंह, गुरबचन सिंह रंधावा, अजीत पाल सिंह, कमलजीत संधू, बिशन सिंह बेदी सहित 18 को मिलेगा अवार्ड: राणा सोढी
चंडीगढ़ – खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले पंजाब के दिग्गज खिलाडिय़ों को पहली बार राज्य के सबसे बड़े खेल पुरुस्कार महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 9 जुलाई को चंडीगढ़ में पंजाब की शान बने 18 दिग्गज खिलाडिय़ों सहित कुल 99 खिलाडिय़ों को इस अवार्ड से समानित करेंगे। यह बात पंजाब के खेल और युवक मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान में कही।राणा सोढी ने कहा कि 18 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल के क्षेत्र में पंजाब का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया है परन्तु महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड की शुरुआत 1978 में होने के कारण इन खिलाडिय़ों को अब तक राज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान नहीं मिला पाया क्योंकि इन्होंने 1978 से पहले राज्य और देश के लिए प्राप्तियाँ हासिल कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का खेल और खिलाडिय़ों के लिए प्यार और सत्कार ही है कि उन्होंने पुराने खिलाडिय़ों को खेल अवार्ड देने के लिए खेल नीति में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी न केवल हमारे राज्य बल्कि देश का गौरव हैं जिनको सम्मानित करना हमारा फज़ऱ् बनता है।अवार्ड हासिल करने वाले खिलाडिय़ों का खुलासा करते खेल मंत्री ने बताया कि इन खिलाडिय़ों में तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल के चैंपियन मिलखा सिंह, एशिया के सर्वोत्तम एथलीट बने गुरबचन सिंह रंधावा, भारत को एकमात्र हॉकी विश्व कप जिताने वाले कप्तान अजीत पाल सिंह, भारतीय क्रिकेट के चोटी के स्पिन्नर बिशन सिंह बेदी, एशियाई खेल में पहला स्वर्ण पदक भारतीय महिला एथलीट कमलजीत कौर संधू प्रमुख हैं। इसके अलावा ब्रिगेडियर हरचरन सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, हरमीक सिंह, हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, गुलशन राय, जयपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविन्दर सिंह फिड्डा, परमजीत सिंह और हरभजन सिंह शामिल हैं जिनको भारत सरकार द्वारा पद्म श्री या अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और अब पंजाब सरकार अपने इन प्रतिष्ठित खिलाडिय़ों को महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित करने जा रही है।खेल मंत्री ने बताया कि उक्त 18 खिलाडिय़ों के अलावा 81 खिलाडिय़ों को महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित कर रही है जिन्होंने वर्ष 2011 से 2018 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्तियाँ की। इनमें इन वर्षों के दौरान अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले पंजाब के खिलाड़ी भी शामिल हैं। अवार्ड हासिल करने वाले खिलाडिय़ों में वर्ष 2011 के लिए 15 खिलाडिय़ों राजपाल सिंह, राजिन्दर सिंह रहेलू, हीना सिद्धू, मनदीप कौर, गगनदीप कौर, दिलावर सिंह, कुलजीत सिंह, जगदीप सिंह, कोमलप्रीत शुक्ला, रवीपाल, रणजीत कौर, मनकिरन कौर, गुरचन्द सिंह, हरदीप सिंह और मनजीत सिंह, वर्ष 2012 के लिए 14 खिलाडिय़ों नवप्रीत कौर, सुनीता रानी, गुरिन्दर सिंह, अमृत सिंह, शम्मीप्रीत कौर, किरनजीत कौर, राजवंत कौर, सरवनजीत सिंह, साहिल पठानिया, जशनदीप सिंह, लखबीर कौर, नवजोत कौर, रणजीत सिंह और महांबीर सिंह, वर्ष 2013 के लिए 5 खिलाडिय़ों मनदीप कौर, अमनदीप कौर, सपना दत्ता, समित सिंह और तृप्तपाल सिंह, वर्ष 2014 के लिए 5 खिलाडिय़ों दविन्दर सिंह, गुरबाज़ सिंह, जैसमीन, मनदीप सिंह और बलजीत सिंह शामिल हैं।इसी तरह वर्ष 2015 के लिए 10 खिलाडिय़ों अरपिन्दर सिंह, तृषा देब, शाहबाज सिंह भंगू, धर्मवीर सिंह, अमन कुमार, रूबी तोमर, शिव कुमार, विकास ठाकुर, दविन्दर सिंह और अमनदीप शर्मा, वर्ष 2016 के लिए 15 खिलाड़ी स्वर्ण सिंह विर्क, खुशबीर कौर, कंवलप्रीत सिंह, अमजोत सिंह, रेखा रानी, नीलम रानी, प्रभजोत कौर बाजवा, मनिन्दर कौर, गुरविन्दर सिंह, राजविन्दर कौर, गुरिन्दर सिंह, मलायका गोयल, गुरप्रीत सिंह, जसवीर कौर और पारूल गुप्ता, वर्ष 2017 के लिए 7 खिलाड़ी राज रानी, अमनदीप कौर (हैंडबाल), अमनदीप कोर (हॉकी), वरिन्दर कुमार, अजितेश कौशल, दविन्दर सिंह और संजीव कुमार और वर्ष 2018 के लिए 10 खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, नवजीत कौर ढिल्लों, रमनदीप कौर, गुरजीत कौर, रणदीप कौर, वीरपाल कौर, नवनीत कौर, साहिल चोपड़ा, हर्षदीप कौर और वीना अरोड़ा को अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।